फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजट 2019: 5 लाख तक आयकर छूट के साथ झूमा बाजार, तेजी पर बंद हुआ सेंसेक्स

Fri, 01 Feb 2019 01:16 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sensex
विज्ञापन

अंतरिम बजट से बेहतरी की उम्मीद लगाए शेयर बाजार में एक दिन पहले आई जोरदार उछाल के बावजूद शुक्रवार की सुबह स्थिरता दिखी और निवेशकों ने खरीदारी से पहले वित्त मंत्री की घोषणाओं पर नजरें जमाए रखीं। मध्य वर्ग और किसानों के लिए बड़ी सौगातों के ऐलान से दोपहर में सेंसेक्स और निफ्टी की रफ्तार तेज हो गई थी लेकिन बजट की समाप्ति पर बाजार ने खास प्रतिक्रिया नहीं दिखाई।

ऑटो के शेयरों में बड़ी उछाल

बीएसई पर ऑटो, एफएमसीजी और रियल एस्टेट के शेयरों में बढ़त दिखी। मारुति, बजाज ऑटो, आरआईएल, पॉवरग्रिड के शेयर 7.48 फीसदी तक का उछाल आया। शेयर बाजार की चाल शुक्रवार को संसद में अंतरिम बजट भाषण के साथ-साथ बदलती रही।

विज्ञापन


शुरुआत में निवेशकों ने फूंक-फूंक कर कदम रखा लेकिन जैसे ही वित्त मंत्री ने आम आदमी के लिए रियायतों का पिटारा खोला सेंसेक्स में 125 से ज्यादा अंकों की अचानक उछाल दिखी। किसानों और मध्य वर्ग को मिली सौगातों को देखते हुए ऑटो और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में सबसे ज्यादा बढ़त आई।

हालांकि, बजट की समाप्ति पर कई क्षेत्रों के हाथ खाली रहने के साथ ही निवेशकों में भी मायूसी छा गई और एक समय पांच सौ से भी ज्यादा अंकों की उछाल भर चुका सेंसेक्स आखिर में इसके आधे से भी कम बढ़त के साथ बंद हुआ।
विज्ञापन

-------
36,469 पर बंद हुआ सेंसेक्स
10,894 पर पहुंचा निफ्टी
--------

सेंसेक्स में तेजी के यह बने 4 प्रमुख कारण 

शेयर बाजार में तेजी के 5 प्रमुख कारण हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

किसानों व मध्यम वर्ग पर होगा फोकस

बजट सत्र की शुरुआत में ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इशारा दे दिया कि सरकार इस बार गरीबों, किसानों व मध्यम वर्ग पर अपना फोकस रखेगी। इस संकेत के साथ ही बाजार में तेजी देखने को मिली। 

अमेरिकी बाजारों में तेजी
 
अमेरिकी शेयर बाजारों में अच्छी तेजी देखने को मिली। इसका असर भारत सहित प्रमुख एशियाई बाजारों पर दिखा। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मौद्रिक नीति समिति की बैठक के नतीजे बुधवार देर रात आ गए। फेड ने ब्याज दरों में बढ़ोतरी के मामले में इस साल रुख नरम रखने का संकेत दिया है।

डॉलर के मुकाबले रुपये में मजबूती

डॉलर के मुकाबले रुपये में बड़ी मजबूती देखने को मिली। रुपया 26 पैसे की तेजी के साथ 70.86 पर कारोबार करते हुए देखा गया। 

इन कंपनियों में खरीदारी

रिलायंस इंडस्ट्रीज, इंफोसिस व एचडीएफसी के शेयरों में खरीदारी देखने को मिली। शेयर बाजार में इन कंपनियों के शेयर 2 से लेकर के 3.50 फीसदी का उछाल देखने को मिला। विदेशी संस्थागत निवेशकों ने एक दिन पहले बुधवार को 130.25 करोड़ रुपये का निवेश किया। वहीं स्थानीय संस्थागत निवेशकों ने 502.26 करोड़ रुपये का निवेश किया था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें