अंतरिम बजट के पेश होने से एक दिन पहले शेयर बाजार में हरियाली का माहौल रहा। सेंसेक्स 680 अंक चढ़कर 36200 के पार चला गया, वहीं निफ्टी में भी बढ़ोतरी देखने को मिली। निफ्टी फिलहाल 180 अंकों की तेजी के साथ 10832 पर कारोबार करते हुए देखा गया।
शेयर बाजार में तेजी के 5 प्रमुख कारण हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।
किसानों व मध्यम वर्ग पर होगा फोकस
बजट सत्र की शुरुआत में ही राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने इशारा दे दिया कि सरकार इस बार गरीबों, किसानों व मध्यम वर्ग पर अपना फोकस रखेगी। इस संकेत के साथ ही बाजार में तेजी देखने को मिली।