फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये रहीं शेयर बाजार की 10 सबसे बड़ी गिरावटें

विज्ञापन
विज्ञापन
देश के शेयर बाजारों में सोमवार को मंदी की आशंका के बीच पिछले सात सालों में सबसे भारी गिरावट देखने को मिली है। इस गिरावट के कारण निवेशकों ने बाजार में सात लाख करोड़ गवां दिए हैं। सेंसेक्स 1625 अंक लुढ़क गया, वहीं निफ्टी भी 491 अंक फिसल गया।
विज्ञापन


भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर और वित्त मंत्री के गिरावट थामने के प्रयास भी विफल रहे। निवेशकों ने जमकर बिकवाली की नतीजतन बीएसई बेंचमार्क सूचकांक में यह अब तक की चौथी सबसे बड़ी गिरावट रही।

उल्लेखनीय है कि सेंसेक्स में किसी एक कारोबारी सत्र में आई दस सबसे बड़ी गिरावटों में से आठ गिरावटें 2008 में दर्ज की गईं थी। सेंसेक्स में आज की गिरावट 24 अक्तूबर 2008 के बाद की सबसे बड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दस सबसे बड़ी गिरावट इस प्रकार हैं

22 जनवरी 2008: 2,272.93 अंक ।

21 जनवरी 2008: 2,062.20 अंक ।

24 अगस्त 2015: 1,624.91 अंक ।

24 अक्तूबर 2008: 1,204.88 अंक।

10 अक्तूबर 2008: 1,088.60 अंक।

17 मार्च 2008: 1,022.25 अंक।

11 फरवरी 2008: 1,007.15 अंक।

27 अक्तूबर 2008: 1003.68 अंक।

08 अक्तूबर 2008: 954.48 अंक।

06 जुलाई 2009 : 953.61 अंक ।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें