फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: आज सोना हुआ सस्ता, चांदी की कीमतों में तेजी, खरीदने से पहले जान लें अपने शहर का भाव

Mon, 06 Dec 2021 10:29 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Price Today In INR: एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने का भाव आज 0.07 फीसदी कम हो गया। इस गिरावट के साथ दस ग्राम सोने की कीमत 47,870 रुपये हो गई है। वहीं चांदी की चमक में आज फिर इजाफा हुआ है और इसका दाम 0.13 फीसदी चढ़कर 61,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गया है।
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोमवार को सोने के दाम घट गए। एमसीएक्स पर कीमती पीली धातु की कीमत में 0.07 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। इसके बाद 24 कैरेट सोने का भाव घटकर आज 47,870 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया है। हालांकि इसके विपरीत दूसरी कीमती धातु चांदी के दामों में इजाफा हुआ है और यह 0.13 फीसदी चढ़ गई। इस तेजी के साथ चांदी की कीमत 61,599 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। 

विज्ञापन


इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
बता दें कि उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण पूरे देश में सोने की कीमत अलग-अलग होती है। आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें