फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे विश्व युद्ध के बाद जापान में पहली बार होगा ऐसा, शेयर बाजार में मच सकती है उथल-पुथल

Mon, 15 Apr 2019 10:06 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

जापान में 27 अप्रैल से लेकर 6 मई तक 10 दिनों की छुटि्टयां रहेंगी। छुट्टियों के चलते जापान में शेयर बाजार भी बंद रहेगा। ऐसा इसलिए क्योंकि जापान में प्रति वर्ष गोल्डन वीक मनाया जाता है, जिस दौरान क्राउन प्रिंस को राजा बनाया जाता है।

ट्रेडर्स की बढ़ी चिंता

यही कारण है कि जापान में 10 दिनों की छुट्टियां रहेंगी। बता दें कि 10 दिनों की छुट्टी यानि जापान में छह ट्रेडिंग सेशन नहीं होंगे, ऐसे में ट्रेडर्स और रेगुलेटर चिंतित हैं। बता दें कि दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार ऐसा होगा। 

विज्ञापन


केवल जापान में ही शेयर बाजार 10 दिनों तक बंद रहेगा। उन दिनों बाकी देशों में बाजार में पहले की तरह ही व्यापार होगा। उल्लेखनीय है कि जब जापान का शेयर बाजार बंद रहेगा, तब एक मई को अमेरिका का फेडरल रिजर्व ब्याज दरों पर फैसला सुनाएगा। इस फैसले की वजह से जापान के ट्रेडर्स चिंतित हैं क्योंकि तब अगर वे शेयर बेचकर निकलना चाहें तो ऐसा नहीं कर पाएंगे। 

नए साल पर हुआ था कुछ ऐसा

अमेरिका के फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों पर फैसला ही नहीं, बल्कि करेंसी मार्केट को लेकर भी जापान में चिंता बनी हुई है। नए साल पर जब जापान में चार दिनों की छुट्टी थी, तब भी निक्केई इंडेक्स में पांच फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी। उस समय टोक्यो के बाजार में काफी उथल-पुथल हुआ था। निक्केई इंडेक्स में दुनियाभर में हर दिन 100 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा के सौदे होते हैं। 

जापान के लोगों को मिली ये सलाह

इस बार क्राउन प्रिंस नारुहितो को नया राजा बनाया जाएगा। उस दौरान ज्यादातर बैंक भी बंद रहेंगे, इसलिए जापान की फाइनेंशियल सर्विसेज एजेंसी ने लोगों से नकद पैसे निकाल कर रखने की सलाह दी है। टोयोटा मोटर सहित अन्य कई बड़ी कंपनियां भी बंद रहेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें