फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक दशक में आई सबसे बड़ी तेजी के बाद भी इन कंपनियों के शेयरों में दिखी गिरावट

Fri, 20 Sep 2019 02:37 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शेयर मार्केट
विज्ञापन

जीएसटी काउंसिल की बैठक से पहले वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की घोषणा से सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार में पिछले 10 साल की सबसे बड़ी इंट्रा डे तेजी देखी है। तेजी के बावजूद कुछ कंपनियों के शेयर में गिरावट आई। 

विज्ञापन




एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स में 2100 अंक यानी 5.83 फीसदी की बढ़त आई थी और निफ्टी में 627.90 अंक यानी 5.87 फीसदी की बढ़त आई थी, वहीं निफ्टी की पांच कंपनियों के शेयर में गिरावट दर्ज की गई। 

इन शेयरों में आई गिरावट

  • इन कंपनियों में टेक महिंद्रा के शेयर भी शामिल हैं। दोपहर 2:20 बजे के करीब टेक महिंद्रा के शेयर में 0.56 फीसदी की गिरावट आई थी, जिसके बाद ये 699.50 के स्तर पर था। 
  • पावर ग्रिड के शेयर में 0.67 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद ये 199.80 के स्तर पर था। 
  • इंफोसिस के शेयर में 0.82 फीसदी की गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद ये 814.30 के स्तर पर था। 
  • टीसीएस के शेयर में 1.34 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई, जिसके बाद ये 2074 के स्तर पर था।
  • एनटीपीसी के शेयर में 2.14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई थी, जिसके बाद ये 119.15 के स्तर पर था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें