फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: शेयर बाजार में सुस्ती जारी, सेंसेक्स 575 अंक टूटकर बंद, निफ्टी 17700 के नीचे

Thu, 07 Apr 2022 03:38 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Red Mark Today: गुरुवार को शेयर बाजार के दोनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 575 अंक टूटकर 59,035 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 151 अंक फिसलकर 17,665 के स्तर पर बंद हुआ।  
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 575 अंक टूटकर 59,035 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 151 अंक फिसलकर 17,665 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन


इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक ने 309 अंक की गिरावट के साथ 59,301 के स्तर पर खुला था, जबकि निफ्टी सूचकांक ने 79 अंक फिसलकर 17,728 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलने के साथ ही लगभग 1565 शेयरों में तेजी, 548 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई थी, जबकि 84 शेयर अपरिवर्तित रहे। यहां बता दें कि बीते कारोबारी सत्र बुधवार को मुनाफावसूली के दबाव में सेंसेक्स 566 अंक गिरावट लेते हुए 59,610 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 150 अंक की गिरावट के साथ 17,808 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें