फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex, Nifty Today : सेंसेक्स में 259.62 अंक का उछाल, निफ्टी में भी 76.65 अंक की बढ़त

Thu, 15 Apr 2021 04:02 PM IST
संजीव कुमार झा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • बंबई स्टॉक एक्सचेंज में बुधवार के बाद गुरुवार को भी सुधार देखने को मिला है
  • गुरुवार सुबह बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 32 अंक टूटकर 48,512.77 पर खुला 
विज्ञापन
Sensex
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में बुधवार के बाद गुरुवार को भी सुधार देखने को मिला है। बीएसई का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 259.62 अंक उछलकर 48,803.68 पर बंद हुआ। इसी तरह एनएसई निफ्टी 76.65 अंक की बढ़त के साथ 14,581.45 पर बंद हुआ। बता दें कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ने के कारण सोमवार को सेंसेक्स में करीब 1700 अंकों की भारी गिरावट दर्ज हुई थी। वहीं अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया भी 12 पैसे मजबूत होकर 74.93 पर आ गया।

विज्ञापन


गुरुवार को वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी लिमिटेड, टीसीएस और आईसीआईसीआई बैंक की अगुवाई में तेजी आई। यही वजह रही कि उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में बीएसई सेंसेक्स 260 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ। तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 877 अंक का उतार-चढ़ाव आया। अंत में यह 259.62 अंक यानी 0.53 प्रतिशत मजबूत होकर 48,803.68 अंक पर बंद हुआ।

इन कंपनियों के शेयर में आई गिरावट
इसी प्रकार, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 76.65 अंक यानी 0.53 प्रतिशत की तेजी के साथ 14,581.45 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स के शेयरों में सर्वाधिक लाभ में टीसीएस रहा। इसमें करीब 4 प्रतिशत की तेजी आई। इसके अलावा ओएनजीसी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, डॉ. रेड्डीज, एचडीएफसी और एचसीएल टेक में भी तेजी रही। दूसरी तरफ जिन शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, उनमें इन्फोसिस, मारुति, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडिया और बजाज फाइनेंस शामिल हैं।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में लागू पाबंदियों का दिखा असर
रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीतिक प्रमुख विनोद मोदी ने कहा कि उतार-चढ़ाव के बीच घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती दिखी। शेयर बाजार दिन के न्यूनतम स्तर से बाहर निकलते हुए बढ़त के साथ बंद हुए। इसका कारण वित्तीय और औषधि कंपनियों के शेयरों में तेजी रही है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में व्यापक स्तर पर पाबंदियों से वाहन कंपनियों के शेयर सर्वाधिक प्रभावित हुए। देश में कुल वाहनों के उत्पादन में महाराष्ट्र का योगदान 20 प्रतिशत से अधिक रहा है।

मोदी के अनुसार हालांकि सतत वृद्धि संभावनाओं के कारण आईटी कंपनियों के शेयरों में मजबूत लिवाली देखी गई। एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई और हांगकांग में गिरावट रही जबकि सोल और तोक्यो लाभ में रहे। यूरोप के प्रमुख बाजारों में शुरूआती कारोबार में तेजी का रुख रहा। इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 66.34 डॉलर प्रति बैरल रहा।

विप्रो को मुनाफा
इस दौरान विप्रो कंपनी को भारी मुनाफा हुआ है। 31 मार्च के तिमाही के अंत में विप्रो का शुद्ध लाभ 27.7 फीसदी बढ़कर 2,972 करोड़ रुपये हो गए। वहीं कंपनी की आय बढ़कर 16,245 करोड़ रुपये हो गए।  बता दें कि गुरुवार सुबह 9:30 बजे तक सेंसेक्स 142 अंकों की उछाल के साथ 48,686.17 पर पहुंच गया था और इसके बाद सुबह 9:35 के बाद सेंसेक्स फिर से लाल निशान के करीब पहुंच गया था। वहीं सुबह 10.33 के आसपास सेंसेक्स 427 अंक टूटकर 48,117.68 तक पहुंच गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें