फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार की धीमी शुरुआत, सेंसेेक्स 200 अंक टूटकर खुला, निफ्टी भी लाल निशान पर

Mon, 11 Apr 2022 09:36 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Latest News Update Today: सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 203 अंक या 0.34 फीसदी टूटकर 59,244 पर खुला। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 46 अंक या 0.26 फीसदी गिरावट के साथ 17,738 पर कारोबार की शुरुआत की।  
विज्ञापन
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबरी दिन सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 203 अंक या 0.34 फीसदी टूटकर 59,244 पर खुला। जबकि, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 46 अंक या 0.26 फीसदी गिरावट के साथ 17,738 पर कारोबार की शुरुआत की।  

विज्ञापन


बाजार खुलने के साथ ही लगभग 1730 शेयरों में तेजी आई, 584 शेयरों में गिरावट आई और 141 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इस बीच निफ्टी पर इंफोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और एचडीएफसी प्रमुख गिरावट वाले शेयरों में शामिल थे, वहीं टाटा मोटर्स, टेक महिंद्रा, ग्रासिम इंडस्ट्रीज, सिप्ला और एनटीपीसी प्रमुख लाभ में खुले। 

गौरतलब है कि इससे पहले बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को भारतीय रिजर्व बैंक की दो दिवसीय मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के परिणामों की घोषणा कर दी गई थी। जिसके बाद शेयर बाजार में जोरदार उछाल आया था। सेंसेक्स 412 अंक उछलकर 59,447 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 145 अंक की तेजी के साथ 17,784 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें