फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 17400 के पार

Wed, 30 Mar 2022 09:29 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Opened On Green Mark: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बीएसई का सेंसेक्स 343 अंक की तेजी लेते हुए 58,286 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 90 अंकों की उछाल के साथ 17,400 के पार कारोबार की शुरुआत की। फिलहाल सेंसेक्स 624 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा है। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुधवार को भारतीय शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बीएसई का सेंसेक्स 343 अंक की तेजी लेते हुए 58,286 के स्तर पर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 90 अंकों की उछाल के साथ 15,400 के पार कारोबार की शुरुआत की। निफ्टी 17,415 के स्तर पर खुला। इस दौरान बीएसई के 30 में से 26 शेयर हरे निशान पर कारोबार कर रहे थे। बाजार की शुरुआत में 1591 शेयर बढ़त में खुले, वहीं 417 में गिरावट देखने को मिली। इसके साथ ही 77 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। 

विज्ञापन


दिन बढ़ने के साथ ही शेयर बाजार में भी तेजी देखने को मिली। फिलहार, दो घंटे के कारोबार के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 624 अंक की तेजी के साथ 58,568 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 161 अंकों की उछाल के साथ 17,486 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। गौरतलब है कि बीते कारोबारी सत्र में मंगलवार को सेंसेक्स 350 अंक या 0.61 फीसदी की उछाल के साथ 57,944 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 103 अंक की तेजी लेते हुए 17,325 के स्तर पर बंद हुआ था।  
विज्ञापन


विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें