फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार ने तोड़ी छह दिन की सुस्ती, सेंसेक्स 140 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी भी हरे निशान पर

Mon, 16 May 2022 09:29 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Opened On Green Mark: सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 78.13 अंक या 0.15 फीसदी ऊपर 52,872 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने मामूली 14 अंक या 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 15,796 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लगातार छह दिन की गिरावट के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 78.13 अंक या 0.15 फीसदी ऊपर 52,872 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने मामूली 14 अंक या 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ 15,796 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। 

विज्ञापन


फिलहाल, सेंसेक्स 145 अंक उछलकर, वहीं निफ्टी 57 अंक की तेजी के साथ कारोार कर रहा है। बाजार खुलने के साथ लगभग 1545 शेयरों में तेजी आई, 479 शेयरों में गिरावट आई और 91 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले बीते कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को बीएसई का सेंसेक्स 137 अंक टूटकर 52,794 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 26 अंक फिसलकर 15,782 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें