फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: एलआईसी आईपीओ की लिस्टिंग से पहले शेयर बाजार गुलजार, सेंसेक्स में उछाल, निफ्टी हरे निशान पर

Tue, 17 May 2022 09:24 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Opened On Green Mark Today: मंगलवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 262 अंक की उछाल के साथ 53,236 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 87 अंक की तेजी लेते हुए 15,929 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। 
 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को देश के सबसे बड़े एलआईसी आईपीओ की लिस्टिंग से पहले शेयर बाजार हरे निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 262 अंक की उछाल के साथ 53,236 के स्तर पर खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 87 अंक की तेजी लेते हुए 15,929 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। 

विज्ञापन


बाजार खुलने के साथ लगभग 1429 शेयरों में तेजी आई, 299 शेयरों में गिरावट आई और 58 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ। इससे पहले बीते कारोबारी सत्र सोमवार को शेयर बाजार ने बढ़त के साथ पिछले छह दिनों की गिरावट से उबरते हुए वापसी की थी। बीएसई का सेंसेक्स 180 अंक की बढ़त के साथ 52,973 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं एनएसई का निफ्टी 81 अंकों की तेजी लेते हुए 15,863 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें