फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: शेयर बाजार में जोरदार गिरावट, सेंसेक्स 500 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी 16500 के नीचे

Tue, 07 Jun 2022 09:29 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Opened On Red Mark Today: मंगलवार को शेयर बाजार के दोनों सूचकांक फिर से लाल निशान पर खुले और खुलने के बाद इनमें गिरावट तेज हो गई। फिलहाल, सेंसेक्स 532 अंक की तेजी लेते हुए 55,144 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 154 अंक टूटकर 16,416 के स्तर आ गया है। 
 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार फिर से लाल निशान पर खुला बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 570 अंक फिसलकर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 16,500 के नीचे खुला। फिलहाल, सेंसेक्स 532 अंक की तेजी लेते हुए 55,144 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि निफ्टी 154 अंक टूटकर 16,416 के स्तर आ गया है। 

विज्ञापन


इससे पहले बीते कारोबारी सत्र सोमवार को दिनभर के कारोबार के बाद अंत में शेयर बाजार के दोनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स जहां 94 अंक फिसलकर 55,675 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी मामूली 15 अंक टूटकर 16,569 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें