फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: शुरुआती गिरावट से संभला बाजार, सेंसेक्स 697 अंक उछलकर बंद, निफ्टी में भी तेजी

Tue, 22 Mar 2022 03:41 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Green Mark: सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार ने लाल निशान पर शुरुआत की, लेकिन अंत में तेज बढ़त के साथ बंद हुआ। बीएसई का सेंसेक्स 697 अंक की बढ़त लेते हुए बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 198 अंक की उछाल भरकर 17,300 के स्तर के पार बंद हुआ। 
 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला और दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद अंत में जोरदार तेजी लेते हुए बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 697 अंकों की तेजी लेते हुए 57,989 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 198 अंक उछलकर 17,315 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 135.42 अंक या 0.24 फीसदी लुढ़ककर 57157 के स्तर पर ख्रुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 29 अंक या 0.17 की गिरावट के साथ 17088 पर कारोबार शुरू किया था। बाजार खुलने के साथ लगभग 1066 शेयरों में तेजी आई है, 758 शेयरों में गिरावट आई है और 99 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि, कुछ घंटे के काराबार के बाद बाजार ने वापसी की और हरे निशान पर आ गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और आईटी शेयरों में बढ़त के कारण दोपहर दो बजे तक सेंसेक्स एक फीसदी चढ़कर 57825 अंक पर, जबकि निफ्टी 0.86 फीसदी बढ़कर 17264 अंक पर पहुंच गया था।गौरतलब है कि सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी, लेकिन कुछ देर बाद ही इसमें गिरावट शुरू हो गई जो कारोबार के अंत तक बढ़ती गई। सेंसेक्स 571 अंक टूटकर 58 हजार के नीचे आकर 57,2912 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी सूचकांक भी 169 अंक की गिरावट लेते हुए 17,118 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें