फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market: लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी भी टूटा

Thu, 07 Apr 2022 09:25 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Opened On Red Mark: गुरुवार को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ खुला। बीएसई के सेंसेक्स ने 309 अंक फिसलकर कारोबार की शुरुआत की, तो दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी सूचकांक 79 अंक की गिरावट लेते हुए खुला। बीते कारोबारी दिन भी शेयर बाजार लाल निशान पर बंद हुआ था। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के 30 शेयरों वाले सेंसेक्स सूचकांक ने 309 अंक की गिरावट के साथ 59,301 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 79 अंक फिसलकर 17728 के स्तर पर खुला।

विज्ञापन


इससे पहले बीते कारोबारी सत्र बुधवार को मुनाफावसूली के दबाव में सेंसेक्स 566 अंक फिसलकर 59,610 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं निफ्टी 150 अंक टूटकर 17,808 के स्तर पर बंद हुआ था। बाजार खुलने के साथ ही लगभग 1565 शेयरों में तेजी आई, 548 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई, जबकि 84 शेयर अपरिवर्तित रहे। निफ्टी पर सिप्ला, एशियन पेंट्स, अदानी पोर्ट्स, डिविस लैब्स और आयशर मोटर्स प्रमुख लाभा वाले शेयरों में थे, जबकि ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, आईओसी, एचडीएफसी और विप्रो में गिरावट आई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें