फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Holiday: शेयर बाजार में इस साल की सबसे लंबी छुट्टी आज से, चार दिन नहीं होगी ट्रेडिंग, जानें वजह

Thu, 14 Apr 2022 07:55 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed Next Four Days: शेयर बाजार में छुट्टियों की बात करें तो इस साल की सबसे लंबी छुट्टी आज से शुरू हो गई। जी हां, लगातार चार दिन के लिए बाजार बंद रहेगा। आज 14 अप्रैल को महावीर जयंती/डॉ बाबा साहेब अंबेडकर जयंती के मौके पर कारोबार नहीं होगा, जबकि 15 अप्रैल को गुड फ्राइडे की छुट्टी है। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार में आज और कल कारोबार नहीं होगा, जबकि शनिवार और रविवार को बाजार का साप्ताहिक अवकाश रहेगा। यानी पूरे चार दिन शेयर बाजार बंद रहेगा। स्टॉक मार्केट हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक, साल 2022 में कुल शनिवार और रविवार को छोड़कर कुल 13 छुट्टियां हैं। इनमें से सबसे लंबी छुट्टी आज से शुरू हो रही है। इस साल का अंतिम स्टॉक मार्केट हॉलिडे 8 नवंबर 2022 को गुरुनानक जयंती के अवसर पर होगा।  

विज्ञापन


इस वजह से बंद रहेगा बाजार
बता दें कि आज 14 अप्रैल को महावीर जयंती/डॉ बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती के मौके पर और कल 15 अप्रैल 2022 को गुड फ्राइडे के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा। गौरतलब है कि 14 और 15 अप्रैल क्रमश: गुरुवार और शुक्रवार है, ऐसे में अप्रैल में सबसे ज्यादा दिन के लिए बाजार बंद होगा। यह सबसे बड़ा अवकाश इसलिए होगा, क्योंकि 16 और 17 अप्रैल को शनिवार और रविवार होगा। यानी पूरे चार दिन का अवकाश। 

कमोडिटी मार्केट में भी बंदी
कमोडिटी मार्केट की बात करें तो मल्टी कमोडिटी इंडेक्स ऑफ इंडिया की ओर से 14 अप्रैल को कारोबारी सत्र के पहले हिस्से में छुट्टी रहेगी। जबकि दूसरे सत्र में कारोबार जारी रहेगा। पहला सत्र सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक चलता है। वहीं दूसरा सत्र 5 बजे से 11.55 बजे तक चलता है। इसके अलावा 15 अप्रैल को दोनों सत्रों के लिए कमोडिटी बाजार बंद रहेगा। 
विज्ञापन


सितंबर-अक्तूबर में तीन-तीन छुट्टियां
मई की बात करें तो ईद-उल-फितर (रमजान ईद) के लिए भारतीय शेयर बाजार 3 मई 2022 को अवकाश रहेगा। इस महीने में यह एकमात्र शेयर बाजार की छुट्टी होगी। जबकि, अगस्त और अक्तूबर महीने में तीन-तीन छुट्टियां होंगी। सूची पर नजर डालें तो अगस्त 2022 में, मुहर्रम, स्वतंत्रता दिवस और गणेश चतुर्थी त्योहारों के लिए क्रमशः 9, 15 और 31 अगस्त को शेयर बाजार की छुट्टियां होगीं, जबकि इसी तरह, अक्तूबर 2022 के महीने में 5, 24 और 26 तारीख को क्रमशः दशहरा, दीवाली लक्ष्मी पूजन और दिवाली बलिप्रतिपदा त्योहारों के लिए तीन दिन के लिए शेयर बाजार में काम-काज नहीं होगा। 

इस बार मुहूर्त ट्रेडिंग 24 अक्तूबर को होगी
मुहूर्त ट्रेडिंग 24 अक्टूबर 2022 (दिवाली-लक्ष्मी पूजन) के दिन होगी। मुहूर्त ट्रेडिंग 2022 का समय बाद में अधिसूचित किया जाएगा। इसके बाद नवंबर 2022 के महीने में, 8 नवंबर को गुरुनानक जयंती उत्सव के लिए सिर्फ एक शेयर बाजार की छुट्टी होगी। जैसा कि ऊपर बताया गया है, यह वर्ष 2022 में पड़ने वाला आखिरी शेयर बाजार अवकाश (स्टॉक मार्केट हॉलिडे) होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें