फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: शेयर बाजार में आज फिर गिरावट, सेंसेक्स 140 अंक से ज्यादा टूटा, निफ्टी भी लाल निशान पर बंद

Fri, 04 Feb 2022 03:43 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Red Mark: शुक्रवार को शेयर बाजार दिन भर के कारोबार के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 143 अंक टूटकर 58,644 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 43 अंक की गिरावट के साथ 17,516 के स्तर पर बंद हुआ।  

 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कारोबारी सप्ताह केआखिरी दिन शेयर बाजार लाल निशान पर खुला और दिन भर के कारोबार के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 143 अंक टूटकर 58,644 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 43 अंक की गिरावट के साथ 17,516 के स्तर पर बंद हुआ।  

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 140 अंक की गिरावट के साथ 58,647 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी सूचकांक ने भी 30 अंक फिसलकर 17,530 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। गौरतलब है कि बीते कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई थी और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में दोनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए थे। सेंसेक्स 770 अंकों की जोरदार गिरावट के साथ 58,788 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही निफ्टी भी भारी गिरावट के साथ 220 अंक टूटकर 17,560 के स्तर पर बंद हुआ था।  

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें