फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Crashed: शेयर बाजार में आया भूचाल, सेंसेक्स 1750 अंक टूटा, निफ्टी 530 अंक फिसलकर बंद

Mon, 14 Feb 2022 03:44 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Red Mark: सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया। सेंसेक्स 1750 अंक टूटकर 56,406 के निचले स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक में भी बड़ी गिरावट आई। निफ्टी 531 अंक फिसलकर 16,843 के स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट के चलते निवेशकों को पांच लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा। 
विज्ञापन
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के पहले दिन शेयर बाजार ने निवेशकों को बड़ा झटका दिया। लाल निशान पर हुई कारोबार की शुरुआत अंत तक जारी रही। दिनभर के कारोबार के बाद बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1750 अंक टूटकर 56,406 के निचले स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक में भी बड़ी गिरावट आई। निफ्टी 531 अंक फिसलकर 16,843 के स्तर पर बंद हुआ। इस गिरावट के चलते निवेशकों को पांच लाख करोड़ से ज्यादा का नुकसान उठाना पड़ा। 

विज्ञापन


इससे पहले शेयर बाजार की शुरुआत बेहद बुरी हुई थी। सेंसेक्स 1148 अंक की गिरावट के साथ 57,005 के स्तर पर खुला था, जबकि निफ्टी सूचकांक ने भी 328 अंक टूटकर 1,7046 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। कारोबार शुरू होते ही 57 हजार के नीचे आ गया था। गौरतलब है कि शुक्रवार को शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया और पूरे दिन के कारोबार के दौरान के बाद लाल निशान पर ही बंद हुआ था। बीएसई का सेंसेक्स अंत में 733 अंकों की गिरावट लेते हुए 58,152 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी भी 231 अंक टूटकर 17,375 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें