फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Share Market Closed: लगातार चौथे दिन शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 420 अंक से ज्यादा लुढ़का, निफ्टी 140 अंक टूटा

Fri, 21 Jan 2022 03:39 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Red Mark: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 427 अंक टूटकर 59,037 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 140 अंक की गिरावट के साथ 17,617 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को लगातार चौथे दिन शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 427 अंक टूटकर 59,037 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 140 अंक की गिरावट के साथ 17,617 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


लाल निशान पर हुई थी शुरुआत
इससे पहले शेयर बाजार सुबह लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 550 अंक टूटकर 58,914 के स्तर पर खुला था, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी सूचकांक ने बीते कारोबारी दिन के बंद से 158 अंक की फिसलन के साथ 17,599 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। बाजार खुलने के तुरंत बाद ये गिरावट बढ़ गई और सेंसेक्स 700 अंक तक टूट गया था।

लगातार तीन दिनों से गिरावट जारी
बीते कारोबारी दिन लगातार तीसरे दिन सेंसेक्स दिन भर की तेज गिरावट देखने के बाद अंत में 634 अंक टूटकर 59,464 के स्तर पर बंद हुआ था। इसके साथ ही निफ्टी भी बाजार खुलने के साथ ही लाल निशान पर कारोबार करता रहा और अंत में 181 अंक की गिरावट के साथ 17,757 के स्तर पर बंद हुआ था। गुरुवार को कारोबार के दौरान, सेंसेक्स 923 अंक तक टूटकर 59,200 के स्तर पर पहुंच गया था। इसके साथ ही निफ्टी भी 248 अंक तक फिसलकर 17,689 के स्तर पर पहुंच गया था।  
विज्ञापन


चार दिन की गिरावट में 8 लाख करोड़ डूबे
एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय शेयर बाजार में लगातार चार दिनों से जारी गिरावट के चलते ट्रेडिंग सेशंस में बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स में लगभग 4 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है, जिसके चलते इक्विटी इनवेस्टर्स की वैल्थ में 8 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की कमी दर्ज की गई है। इन चार दिनों की अवधि में बीएसई का सेंसेक्स लगभग 2500 अंक से ज्यादा टूट चुका है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें