फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम: सेंसेक्स में 1200 अंक से ज्यादा की गिरावट, निफ्टी 17200 के नीचे लुढ़का

Mon, 18 Apr 2022 11:11 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Opened With Fall Today: शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। बीते हफ्ते लगातार तीन दिनों की गिरावट के साथ बंद हुआ बाजार सप्ताह के पहले दिन खुलते ही धड़ाम हो गया। बीएसई का सेंसेक्स 1130 अंक टूटकर खुला, जबकि एनएसई के निफ्टी ने 300 लुढ़ककर कारोबारी की शुरुआत की। 
विज्ञापन
शेयर बाजार धड़ाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लंबी छुट्टी के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को शेयर बाजार कमजोर वैश्विक संकेतों के चलते एक बार फिर लाल निशान पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 1,130 अंक या 1.94 फीसदी फिसलकर 57,209 पर  के स्तर पर खुला। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने 299 अंक या 1.71 फीसदी टूटकर 17,176 के स्तर पर कारोबार शुरू किया। इस बीच बात करें निवेशकों को होने वाले नुकसान की तो, बाजार की शुरुआत के साथ ही निवेशकों को करीब तीन लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। 

विज्ञापन

 
बाजार खुलने के साथ ही लगभग 950 शेयरों में तेजी आई है, 1611 शेयरों में गिरावट आई है और 142 शेयरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। फिलहाल की बात करें तो बीएसई का सेंसेक्स 1240 अंक की गिरावट के साथ 57,099 के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि एनएसई का निफ्टी 329 अंक फिसलकर 17,147 के स्तर पर आ गया है। गौरतलब है कि इससे पिछले सप्ताह के बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी, लेकिन दिनभर के उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के बाद अंत में दोनों इंडेक्स गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स 237 अंक या 0.41 फीसदी टूटकर 58,339 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई का निफ्टी सूचकांक 55 अंक या 0.31 फीसदी फिसलकर 17,476 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें