फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: बजट के दिन बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स 848 अंक उछला

Tue, 01 Feb 2022 04:39 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Green Mark: मंगलवार को बजट के दिन बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 848 अंकों की बढ़त लेकर 58,862 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 237 अंक की तेजी के साथ 17,576 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बजट के दिन मंगलवार को शेयर बाजार तेजी के साथ खुला और अंत में हरे निशान पर बंद हुआ। बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 848 अंक या 1.46 फीसदी की बढ़त लेकर 58,862 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 237 अंक की तेजी के साथ 17,576 के स्तर पर बंद हुआ। आज फार्मा और बैंकिंग शेयरों में तेजी देखने को मिली। 

विज्ञापन


बजट भाषण के दौरान जबरदस्त उछाल
दिन भर के कारोबार के दौरान सेंसेक्स में जबरदस्त उछाल भी देखने को मिली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट भाषण के दौरान सेंसेक्स में एक दम से उछाल दर्ज किया गया। वहीं क्रिप्टो पर टैक्स की घोषणा होने के बाद शेयर बाजार में गिरावट शुरू हो गई। हालांकि, कारोबार के अंत में शेयर बाजार के दोनों सूचकांक हरे निशान पर बंद हुए। 

बैंकिंग और फार्मा शेयरों में तेजी
मंगलवार को फार्मा और बैंकिंग शेयरों में तेजी देखने को मिली। सन फार्मा का शेयर 7 फीसदी बढ़ा। सेंसेक्स के अन्य शेयरों में एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, आईसीआईसीआई बैंक के शेयरों में दो फीसदी की उछाल देखने को मिली। इनके अलावा अल्ट्राटेक सीमेंट, आईटीसी, टाइटन, इंफोसिस, टेक महिंद्रा भी फायदे में रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें