फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स 364 अंक लुढ़का, निफ्टी ने लगाया 109 अंक का गोता

Mon, 09 May 2022 03:43 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Red Mark Today: सोमवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 364 अंक या 0.67 फीसदी फिसलकर 54,471 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 109 अंक या 0.67 फीसदी टूटकर 16,302 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत जोरदार गिरावट के साथ हुई और दिन भी दोनों सूचकांकों ने लाल निशान पर कारोबार किया। कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 364 अंक या 0.67 फीसदी फिसलकर 54,471 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 109 अंक या 0.67 फीसदी टूटकर 16,302 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इससे पहले कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच सप्ताह के पहले कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला था। सेंसेक्स 612 अंक या 1.12 फीसदी टूटकर 54,223 के स्तर पर, वहीं निफ्टी 174 अंक या 1.06 फिसलकर 16,237 के स्तर पर खुला था। बाजार में कारोबार शुरू होने के कुछ ही मिनट बाद सेंसेक्स 845 अंक के दिन के सबसे निचले स्तर तक गिरकर 54 हजार के नीचे पहुंच गया था। इससे पहले बीते शुक्रवार को सेंसेक्स 866.65 अंक की गिरावट के साथ 54,835.58 पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 272.40 अंक लुढ़ककर 16,411.25 अंक पर बंद हुआ था।

गौरतलब है कि बीते हफ्ते आरबीआई की ओर से रेपो दरों में 0.40 फीसदी का इजाफा करने के एलान के बाद जो गिरावट आई, वो थमी नहीं। छह मई को समाप्त हुए सप्ताह में भारतीय शेयर बाजार चार फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए थे। बीएसई का सेंसेक्स 2,225 अंक यानी 3.89 फीसदी टूटकर 54,835 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 691 अंक यानी 4.04 फीसदी फिसलकर 16,411 के स्तर पर बंद हुआ। ये गिरावट सप्ताह के पहले दिन और भी बढ़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें