फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: सप्ताह के आखिरी दिन लुढ़का शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लाल निशान पर बंद

Fri, 03 Jun 2022 03:41 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Red Mark Today: शुक्रवार को दिनभर के कारोबार के बाद अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 49 अंक की गिरावट के साथ 55,769 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44 अंक फिसलकर 16,584 के स्तर पर बंद हुआ। 
विज्ञापन
शेयर बाजार में गिरावट - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला, लेकिन दिनभर के कारोबार के बाद अंत में लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 49 अंक की गिरावट के साथ 55,769 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 44 अंक फिसलकर 16,584 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार सुबह बाजार के दोनों सूचकांक हरे निशान पर खुले थे। सेंसेक्स ने 500 अंक की तेजी लेते हुए 56,318 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी, जबकि निफ्टी 144 अंक की बढ़त लेते हुए 16,772 के स्तर पर खुला था। बीते कारोबारी सत्र की बात करें तो गुरुवार को बीएसई का सेंसेक्स 437 अंक या 0.79 फीसदी उछलकर 55,818 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं एनएसई का निफ्टी 105 अंक या 0.64 फीसदी चढ़कर 16,628 के स्तर पर बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें