Stock Market Closed On Red Mark Again: सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार फिर लाल निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 135 अंक फिसलकर 51,360 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 67 अंक टूटकर 15,293 के स्तर पर बंद हुआ।
सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार ने लाल निशान पर खुला और दिनभर के कारोबार के बाद अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सूचकांक 135 अंक फिसलकर 51,360 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 67 अंक टूटकर 15,293 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
इससे पहले सेंसेक्स ने 392 अंक या 0.76 फीसदी नीचे 51,103 पर और निफ्टी ने 116 अंक या 0.76 फीसदी टूटकर 15,244 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। बाजार खुलने के साथ लगभग 522 शेयरों में तेजी और 1297 शेयरों में गिरावट देखने को मिली थी। बीते कारोबारी दिन गुरुवार को दोनों इंसेक्स जोरदार गिरावट के साथ बंद हुए थे। एक ओर बीएसई का सेंसेक्स 1046 अंक की बड़ी गिरावट के साथ 51,496 के स्तर पर बंद हुआ था, वहीं एनएसई का निफ्टी 332 अंक फिसलकर 15,360 के स्तर पर बंद हुआ था। इस बीच फुटवियर कंपनी बाटा इंडिया ने अपने निवेशकों को बड़ा डिविडेंड देने का एलान किया है। फुटवियर कंपनी के बोर्ड ने फाइनेंशियल ईयर 2021-22 के लिए हर शेयर पर 1090 फीसदी ( प्रत्येक शेयर पर 54.50 रुपये) डिविडेंड देना प्रस्तावित किया है। बाटा इंडिया के इस डिविडेंड में 50.50 रुपये का स्पेशल डिविडेंड भी शामिल है। गौरतलब है कि कंपनी के शेयर कारोबार के आखिरी दिन शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर 1636.70 रुपये पर बंद हुए।