फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: तेज शुरुआत के बावजूद मामूली बढ़त लेकर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स में 33 तो निफ्टी पांच अंक उछला

Thu, 05 May 2022 03:45 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Green Mark: सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 33 अंक उछलकर 55,702 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने पांच अंक की तेजी लेते हुए 16,683 के स्तर पर कारोबार खत्म किया। 
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरुवार को भारतीर शेयर बाजार हरे निशान पर खुला और दिनभर के कारोबार के बाद मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 33 अंक उछलकर 55,702 के स्तर पर बंद हुआ। जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी सूचकांक ने पांच अंक की तेजी लेते हुए 16,683 के स्तर पर कारोबार खत्म किया। 

विज्ञापन


इससे पहले मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच बीएसई के सेंसेक्स ने 517 अंक या 0.93 फीसदी की बढ़त लेते हुए 56,186 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था, जबकि एनएसई का निफ्टी 157 अंक या 0.94 फीसदी की उछाल के साथ 16,835 के स्तर पर खुला था। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार के दौरान दोनों सूचकांक अंत तक इस शुरुआती तेजी को संभाल नहीं सके।

बीते कारोबारी सत्र बुधवार को सत्र में आरबीआई द्वारा रेपो दरों में 20 बेसिस प्वाइंट का इजाफा करने के एलान के बाद अचानक शेयर बाजार में भूचाल आ गया था। सेंसेक्स 1306 अंक या 2.29 फीसदी गिरकर 55,669 के स्तर पर बंद हुआ था। सेंसेक्स में आई इस बड़ी गिरावट के कारण एक झटके में निवेशकों के 6.27 लाख करोड़ रुपये डूब गए। वहीं निफ्टी 391 अंक या 2.29 फीसदी फिसलकर 16,678 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें