फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 740 अंक उछलकर बंद, निफ्टी 147 अंक चढ़ा

Wed, 30 Mar 2022 03:43 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Green Mark Today: बुधवार को भारतीय शेयर बाजार में पूरे दिन रौनक देखने को मिली। हरे निशान पर शुरुआत करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक जोरदार बढ़त के साथ बंद हुए। बीएसई का सेंसेक्स 740 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ, जबकि एनएसई के निफ्टी में 147 अंक का उछाल आया। 
विज्ञापन
शेयर बाजार कारोबार - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई और दिनभर दोनों सूचकांक हरे निशान पर कारोबार करते रहे। कारोबार के अंत में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 740 अंक या 1.28 फीसदी की उछाल के साथ 58,684 के स्तर पर बंद हुआ। इसके साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक भी 147 अंक या 0.85 फीसदी की तेजी लेते हुए 17,472 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 343 अंक की तेजी लेते हुए 58,286 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 90 अंकों की उछाल के साथ 15,400 के पार कारोबार की शुरुआत की थी। निफ्टी 17,415 के स्तर पर खुला। बाजार की शुरुआत में 1591 शेयर बढ़त में खुले, वहीं 417 में गिरावट देखने को मिली थी। दिन बढ़ने के साथ दोनों सूचकांकों में तेजी बढ़ती गई और अंत में तेज बढ़त के साथ बाजार बंद हुआ। गौरतलब है कि बीते कारोबारी सत्र में मंगलवार को सेंसेक्स 350 अंक या 0.61 फीसदी की उछाल के साथ 57,944 के स्तर पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 103 अंक की तेजी लेते हुए 17,325 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें