फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: शेयर बाजार लाल निशान पर बंद, सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों में गिरावट

Thu, 30 Dec 2021 03:43 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Red Mark: गुरुवार को शेयर बाजार दिनभर के कारोबार के बाद लाल निशान पर बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मामूली 12 अंक टूटकर 57,794 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी कारोबार के अंत में 10 अंक की गिरावट के साथ 17,203 के स्तर पर कारोबार बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुला और दिनभर के कारोबार के बाद लाल निशान पर ही बंद हुआ। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स मामूली 12 अंक टूटकर 57,794 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि एनएसई का निफ्टी कारोबार के अंत में 10 अंक की गिरावट के साथ 17,203 के स्तर पर कारोबार बंद हुआ।  

विज्ञापन


सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर होकर लाल निशान पर हुई थी। बीएसई का सेंसेक्स 51 अंक टूटकर 57,742 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी ने भी 20 अंक फिसलकर 17,194 के स्तर पर कारोबार शुरू किया था। इससे पहले बुधवार को शेयर बाजार गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुआ था। हरे निशान पर कारोबार की शुरुआत करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में दिन भर उतार-चढ़ाव देखने को मिला। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 90.99 अंक टूटकर 58 हजार के नीचे आकर 57,806 के स्तर पर बंद हुआ था। जबकि एनएसई का निफ्टी भी 20 अंक फिसलकर 17,214 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें