फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Stock Market Closed: शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद, सेंसेक्स 89 अंक टूटा, निफ्टी भी फिसला

Thu, 24 Mar 2022 04:05 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Stock Market Closed On Red Mark: गुरुवार को शेयर बाजार का कारोबार लाल निशान पर शुरू होकर अंत में गिरावट के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 89 अंक फिसलकर 57,596 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 23 अंक की गिरावट के साथ 17,223 के स्तर पर बंद हुआ।
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार की शुरुआत लाल निशान पर हुई और दिन भी गिरावट में कारोबार करने के बाद दोनों सूचकांक टूटकर बंद हुए। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 89 अंक फिसलकर 57,596 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी सूचकांक 23 अंक की गिरावट के साथ 17,223 के स्तर पर बंद हुआ।

विज्ञापन


इससे पहले बीएसई का सेंसेक्स 380 अंक की गिरावट के साथ 57,304 के स्तर पर खुला था, जबकि एनएसई के निफ्टी सूचकांक ने 111 अंक की कमी लेते हुए 17,135 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की थी। गौरतलब है कि बीते कारोबरी दिन बुधवार को भारतीय शेयर बाजारों में कारोबार की शुरुआत उछाल के साथ हुई थी, लेकिन बाद बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीएसई का सेंसेक्स 400 से ज्यादा अंक चढ़कर खुलने के बाद कारोबार के अंत में 304.48 अंक टूटकर 57,684.82 अंक पर बंद हुआ था। वहीं दूसरी ओर एनएसई का निफ्टी 123 अंक की बढ़त के साथ खुलकर 69.85 अंक की गिरावट के साथ 17,245.65 अंक पर बंद हुआ था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें