फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Rate Today: सोने के दाम में मामूली गिरावट, चांदी बढ़कर 62 हजार के पार, यहां जानें अपने शहर का भाव

Wed, 09 Feb 2022 10:00 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Latest Price Update: बुधवार को सोने के दाम में कमी आई, तो वहीं चांदी की कीमत में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। आज मामूली 0.01 फीसदी की गिरावट के बाद दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत उछलकर 48,424 रुपये पर आ गई है। वहीं चांदी की कीमत एक बार फिर से 62 हजार के पार पहुंच गई। 
 
विज्ञापन
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एमसीएक्स पर बुधवार को सोने के दाम में कमी आई, जबकि चांदी की कीमतों में इजाफा देखने को मिला, अगर आप आभूषण खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके लिए दोनों कीमती धातुओं के ताजा भाव जानना फायदेमंद होगा। आज मामूली 0.01 फीसदी की गिरावट के बाद दस ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत उछलकर 48,424 रुपये पर आ गई है। वहीं चांदी की कीमत एक बार फिर से 62 हजार के पार पहुंच गई। बुधवार को चांदी के भाव में 0.36 फीसदी की तेजी आई और इसके बाद यह 62,589 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। 

विज्ञापन


इस तरह से जानें सोने की शुद्धता
आभूषण बनाने के लिए ज्यादातर 22 कैरेट का ही इस्तेमाल होता है। कुछ लोग 18 कैरेट सोने का भी इस्तेमाल करते हैं। आभूषण पर कैरेट के हिसाब से हॉल मार्क बना होता है। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999 लिखा होता है, जबकि 23 कैरेट पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 कैरेट पर 750 लिखा होता है।

यहां जाने अपने शहर में सोने-चांदी की कीमतें
देश भर में सोने के आभूषणों की कीमत उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के कारण बदलती रहती है। आप अपने शहर सोने की कीमत मोबाइल पर भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें