फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

49 हजार के करीब पहुंचा चांदी का भाव, सोने की कीमत में 162 रुपये की तेजी

Wed, 25 Sep 2019 07:32 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सराफा बाजार में बुधवार को चांदी की कीमत अभी तक के अपने सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है। चांदी की कीमत 49 हजार के करीब पर है, वहीं सोने की कीमतों में 162 रुपये की तेजी देखने को मिली है। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कीमतों में तेजी और रुपये में गिरावट से उछाल देखने को मिला है। 

यह रहा सोने का भाव 

बुधवार को दिल्ली सराफा बाजार में सोना 162 रुपये महंगा होकर 39,182 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर पहुंच गया। 24 कैरेट की शुद्धता वाला सोना मंगलवार को 39,020 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव रहा था। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सलाहकार प्रमुख (पीसीजी) देवरश वकील ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने की कीमतों में तेजी और रुपये में कमजोरी से सोने की हाजिर कीमतों में तेजी रही।

यह रही चांदी की कीमत

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का निर्माताओं की मांग बढ़ने से चांदी भी 95 रुपये महंगी होकर 48,815 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव रही। न्यूयॉर्क में सोना 1,531.52 डॉलर प्रति औंस रहा, जबकि चांदी 18.62 डॉलर प्रति औंस रही। 

विज्ञापन


देश के चार महानगरों में बुधवार को सोना-चांदी के बंद भाव इस प्रकार रहे:
शहर                  सोना (प्रति दस ग्राम)
दिल्ली                39,020
मुंबई                  37,954
कोलकाता           36,610 
चेन्नई :                36,420

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें