फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: मंगलवार को महंगी हुई पीली धातु, चांदी में 3063 रुपये का उछाल

Tue, 08 Dec 2020 04:30 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में जोरदार तेजी दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, वैश्विक बाजारों के अनुरूप आज सोने का भाव 816 रुपये बढ़कर 49,430 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पीली धातु सोमवार को 48,614 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी।

विज्ञापन


3063 रुपये महंगी हुई चांदी
चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबारी सत्र के 61,298 रुपये प्रति किलोग्राम के मुकाबले आज चांदी का भाव 3063 रुपये बढ़कर 64,361 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना और चांदी क्रमश: 1,864 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस और 24.52 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहे थे।

इस संदर्भ में मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के वीपी (कमोडिटीज रिसर्च) नवनीत दमानी ने कहा कि, 'बढ़ते कोरोना वायरस मामलों के बीच सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई और विभिन्न फेड अधिकारियों ने अर्थव्यवस्था पर कोविड-19 के प्रभाव के बारे में चिंता जताई है।'
विज्ञापन


कीमत में उतार-चढ़ाव के प्रमुख कारण
अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव, बढ़ते कोरोना वायरस के मामले और इससे संबंधित प्रतिबंध, प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं से मिश्रित आर्थिक डाटा, अतिरिक्त प्रोत्साहन उपायों और ब्रेक्सिट अनिश्चितता से सोने और चांदी की कीमत में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें