फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Nifty Today: 46000 की ओर बढ़ रहा है सेंसेक्स, निफ्टी में भी तेजी का सिलसिला जारी

Tue, 08 Dec 2020 03:53 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

विदेशी कोषों के सतत प्रवाह से बाजार की धारणा मजबूत हुई है और सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को भी शेयर बाजार तेजी के साथ बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 181.54 अंक ऊपर 45608.51 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.28 फीसदी (37.20 अंक) की तेजी के साथ 13392.95 के स्तर पर बंद हुआ। निवेशकों की निगाह कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों के साथ वैश्विक घटनाक्रमों पर है।

विज्ञापन


बीते सप्ताह 929 अंक चढ़ा सेंसेक्स
बीते सप्ताह बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 929.83 अंक या 2.10 फीसदी चढ़ा। वहीं निफ्टी में 289.60 अंक या 2.23 फीसदी का उछाल आया। मालूम हो कि सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज अल्ट्राटेक सीमेंट, टीसीएस, रिलायंस, विप्रो और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं हिंडाल्को, सन फार्मा, कोल इंडिया, एनटीपीसी और इंडसइंड बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज बैंक, आईटी, फाइनेंस सर्विसेज, पीएसयू बैंक और रियल्टी हरे निशान पर बंद हुए। वहीं प्राइवेट बैंक, एफएमसीजी, फार्मा, मीडिया, ऑटो और मेटल लाल निशान पर।  

बढ़त पर खुला था बाजार
शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला था। सेंसेक्स 52.69 अंक (0.12 फीसदी) ऊपर 45479.66 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 18.70 अंकों की तेजी (0.14 फीसदी) के साथ 13374.50 के स्तर पर हुई थी। 

सोमवार को बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
सोमवार को भी शेयर बाजार में तेजी का सिलसिला जारी रहा। सेंसेक्स 0.77 फीसदी की तेजी के साथ 347.42 अंक ऊपर 45426.97 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.73 फीसदी (97.20 अंक) की तेजी के साथ 13355.75 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें