फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price: सोने और चांदी की कीमत में आई मामूली गिरावट, इतना हुआ दाम

Fri, 27 Nov 2020 04:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गोल्ड सिल्वर की कीमत - फोटो : pixabay
विज्ञापन

आज राष्ट्रीय राजधानी में सोने और चांदी की कीमत में मामूली गिरावट आई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार, शुक्रवार को सोना 43 रुपये घटकर 48,142 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। जबकि पिछले कारोबार में कीमती धातु 48,185 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुई थी। चांदी की बात करें, तो पिछले कारोबार के मुकाबले यह 36 रुपये सस्ती होकर 59,250 रुपये प्रति किलोग्राम रह गई।

विज्ञापन


अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ 1,810 डॉलर प्रति औंस पर था और चांदी 23.29 डॉलर प्रति औंस पर सपाट रही।

इस संदर्भ में एचडीएफसी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि, 'सोने की कीमत में कुछ रिकवरी आई है क्योंकि निवेशक कोरोना वायरस महामारी की वैक्सीन की प्रगति पर सतर्कता बरत रहे हैं।'

भारत के पास इतना है सोने का भंडार
मालूम हो कि वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल (World Gold Council) की रिपोर्ट के अनुसार मौजूदा समय में भारत के पास 653 मीट्रिक टन सोना है। इसके साथ ही सबसे ज्यादा गोल्ड रिजर्व के मामले में भारत दुनिया में 9वें स्थान पर आता है। यह उसके कुल विदेशी मुद्रा भंडार का 7.4 फीसदी है।
विज्ञापन


30 फीसदी कम हुई सोने की मांग: WGC
विश्व स्वर्ण परिषद (डब्ल्यूजीसी) की रिपोर्ट के अनुसार, कोरोना वायरस महामारी से जुड़े व्यवधानों तथा ऊंची कीमतों के कारण सितंबर तिमाही में भारत में सोने की मांग साल भर पहले की तुलना में 30 फीसदी कम होकर 86.6 टन पर आ गई। पिछले साल की सितंबर तिमाही में सोने की कुल मांग 123.9 टन रही थी। मूल्य के आधार पर, इस दौरान सोने की मांग पिछले साल के 41,300 करोड़ रुपये की तुलना में चार फीसदी कम होकर 39,510 करोड़ रुपये पर आ गई। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें