फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटलस साइकिल, बिनानी समेत 16 कंपनियों में बंद हो सकती है शेयर ट्रेडिंग

Tue, 15 Oct 2019 06:34 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

एटलस साइकिल, बिनानी समेत 16 प्रमुख कंपनियों में 16 कंपनियों में आगामी चार नवंबर से शेयरों में खरीद-फरोख्त पूरी तरह से बंद हो सकती है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज ने इसके लिए सर्कुलर को जारी कर दिया है। ऐसे में इन कंपनियों के शेयरों में ट्रेडिंग कर रहे लोगों को नुकसान उठाना पड़ सकता है। 

इस वजह से लगेगी रोक

बीएसई ने अपने सर्कुलर में कहा है कि इन 16 कंपनियों ने एक्सचेंज की तरफ से जारी लिस्टिंग के नियमों का उल्लंघन किया है। कुछ कंपनियों ने मार्च और जून तिमाही के नतीजों को भी जारी नहीं किया है। ऐसे में इन 16 कंपनियों की गलती की सजा निवेशकों को उठानी पड़ सकती है। 

सुधार के लिए दिया वक्त

सर्कुलर में एक्सचेंज की तरफ से इन 16 कंपनियों को सुधार का वक्त भी दिया गया है। एक्सचेंज ने कहा है कि अगर ये कंपनियां 31 अक्तूबर तक अपनी गलतियों को सुधार लेते हैं, तो फिर शेयर बाजार में यह आगे भी कारोबार करते रहेंगे। वहीं दूसरी तरफ नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने भी सात कंपनियों की ट्रेडिंग पर रोक लगाने की बात कही है। अगर ऐसा होता है तो फिर कंपनियों के साथ ही खुदरा शेयरधारकों को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा। 

इन कंपनियों में बंद हो सकती है ट्रेडिंग

जिन कंपनियों में ट्रेडिंग बंद हो सकती है उनमें 8के माइल्स, डॉल्फिन ऑफशोर, मयूर लेदर प्रोडक्ट्स, एटलस साइकिल (हरियाणा) लिमिटेड, सुप्रीम इंफ्रा, मनपसंद बेवरेजेज, बिनानी इंडस्ट्रीज, डियोन ग्लोबल सॉल्यूशन, हाई ग्राउंड एंटरप्राइजेज, जेजे एक्सपोर्टर्स, मार्ग लिमिटेड, राठी ग्राफिक टेक्नोलॉजी, सांग फ्रायड लैब्स (इंडिया) लिमिटेड,  सुप्रीम इंफ्रा, कोसबोर्ड इंडस्ट्रीज, एनआर इंटरनेशनल और रियल ग्रोथ कमर्शियल एंटरप्राइजेज शामिल हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें