फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Nifty Today: शेयर बाजार में दिखी तेजी, 361 अंकों की बढ़ोतरी के साथ सेंसेक्स 47335 पर

Mon, 28 Dec 2020 09:45 AM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, मुंबई
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वैश्विक बाजारों में तेजी का अनुसरण करते हुए प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में भी सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी देखने को मिली। इस दौरान बीएसई सेंसेक्स 361.93 अंक या 0.77 प्रतिशत बढ़कर 47,335.47 के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया। दूसरी ओर एनएसई निफ्टी 110.55 अंक या 0.80 प्रतिशत चढ़कर 13,859.80 के नए शिखर पर पहुंच गया।

विज्ञापन


सेंसेक्स में एचडीएफसी और एशियन पेंट्स को छोड़कर सभी शेयर मुनाफे में कारोबार कर रहे थे। पिछले कारोबारी दिन गुरुवार को सेंसेक्स 529.36 अंक या 1.14 प्रतिशत बढ़कर 46,973.54 पर बंद हुआ था, जबकि एनएसई निफ्टी 148.15 अंक या 1.09 प्रतिशत बढ़कर 13,749.25 अंक पर पहुंच गया था।


क्रिसमस के कारण शुक्रवार को बाजार बंद थे। एशिया में सोमवार को चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, हांगकांग और अन्य प्रमुख बाजारों में तेजी का रुख था। इस बीच वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 प्रतिशत फिसलकर 51.14 डालर प्रति बैरल पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें