ग्लोबल मार्केट से मिले सकारात्मक संकेतों के बाद बुधवार को घरेलू शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ बंद हुए। हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स 346.37 (0.60%) अंकों की बढ़त के साथ 57,960.09 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। वहीं दूसरी ओर, निफ्टी 129.00 (0.76%) अंकों की बढ़त के साथ 17,080.70 अंकों के लेवल पर बंद हुआ। गुरुवार (30 मार्च) को रामनवमी के उपलक्ष्य पर शेयर बाजार बंद रहेगा।
सोना 110 रुपये टूटा, चांदी 350 रुपये उछली
एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार कमजोर वैश्विक रुख के बीच दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 110 रुपये टूटकर 58,740 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 58,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। हालांकि, चांदी 350 रुपये की तेजी के साथ 70,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।