फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोना 230 रुपये सस्ता हुआ, चांदी की कीमतों में 380 रुपये की गिरावट

Tue, 28 Mar 2023 05:46 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gold Silver Price Today: दिल्ली के बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमतें 230 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 58,750 रुपये के भाव पर कारोबार करता दिखा। वैश्विक बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ 1953 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी गिरावट के साथ 22.93 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करता दिखा। 
विज्ञापन
सोना-चांदी की कीमत - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में मंगलवार को सोने की कीमतों में 230 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के अनुसार दिल्ली में सोना 58,750 रुपये के भाव पर कारोबार करता दिखा। इससे पिछले कारोबारी सेशन में सोना 58,980 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को 380 रुपये की गिरावट आई और यह 69,700 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर कारोबार कर है। एचडीएफसी सिक्योरिटीज के सीनियर एनालिस्ट (कॉमोडिटीज) सौमिल गांधी के अनुसार दिल्ली के बाजार में स्पॉट गोल्ड की कीमतें 230 रुपये प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ 58,750 रुपये के भाव पर कारोबार करता दिखा। वैश्विक बाजार में सोना मामूली तेजी के साथ 1953 डॉलर प्रति औंस जबकि चांदी गिरावट के साथ 22.93 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार करता दिखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें