सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को शेयर बाजार में बढ़त देखी जा रही है। दोपहर 2.30 बजे बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 547.04 अंक यानी 1.54 फीसदी ऊपर 35961.49 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.50 फीसदी यानी 156.90 अंकों की बढ़त के साथ 10586.95 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। जबकि शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 289 अंक (0.82 फीसदी) ऊपर 35703.45 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 68.70 अंकों (0.66 फीसदी) की तेजी के साथ 10498.75 के स्तर पर खुला था।
वैश्विक बाजारों का हाल
बुधवार को अमेरिका का बाजार डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 77.91 अंकों की गिरावट के साथ 25,734.97 पर बंद हुआ था। वहीं एसएंडपी 500 15.57 अंकों की तेजी के साथ बंद हुआ था। नैस्डैक कंपोजिट इंडेक्स भी 95.86 अंकों की तेजी के साथ 10,154.63 पर बंद हुआ था। यूरोप के सभी प्रमुख बाजार गिरावट के साथ बंद हुए थे। आज एशिया के ज्यादातर बाजार बढ़त के साथ खुले। जापान का निक्केई 144.50 अंकों की तेजी के साथ 22.266.23 पर, हांगकांग का हैंगसैंग 368.31 अंकों की तेजी के साथ 24,795.50 अंक पर है।
दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज कोटक बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के अतिरिक्त सभी कंपनियों के शेयर बढ़त पर खुले। शीर्ष शेयरों में एक्सिस बैंक, इंडसइंड बैंक, एम एंड एम, बजाज फाइनेंस, बजाज ऑटो, एल एंड टी, जी लिमिटेड, एचडीएफसी बैंक, गेल और एसबीआई शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें मीडिया, एफएमसीजी, फार्मा, ऑटो, मेटल, बैंक, प्राइवेट बैंक, आईटी और पीएसयू बैंक शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सुबह 9.11 बजे सेंसेक्स 189.55 अंक यानी 0.54 फीसदी की बढ़त के बाद 35604 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 63 अंक यानी 0.60 फीसदी ऊपर 10493.05 के स्तर पर था।
पिछले कारोबारी दिन जोरदार बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार जोरदार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.43 फीसदी की तेजी के साथ 498.65 अंक ऊपर 35414.45 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 1.24 फीसदी बढ़कर 127.95 अंक ऊपर 10430.05 के स्तर पर बंद हुआ था।
बुधवार को हरे निशान पर खुला था बाजार
बुधवार को शेयर बाजार की शुरुआत मामूली बढ़त पर हुई था। सेंसेक्स 37.84 अंक यानी 0.11 फीसदी ऊपर 34953.64 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.17 फीसदी यानी 17.20 अंकों की बढ़त के साथ 10319.30 के स्तर पर खुला था।