सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 22.85 अंक यानी 0.05 फीसदी की गिरावट के बाद 41,929.78 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 30.25 अंक यानी 0.24 फीसदी की गिरावट के बाद 12,332.05 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इंफ्राटेल, ब्रिटानिया, रिलायंस, हीरो मोटोकॉर्प, रेल, टाइटन, सन फार्मा, टीसीएस, टेक महिंद्रा और एचसीएल टेक के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं यस बैंक, विप्रो, इंडसइंड बैंक, टाटा स्टील, जेएसडब्ल्यू स्टील, वेदांता लिमिटेड, अल्ट्राटेक सीमेंट, यूपीएल, बीपीसीएल और एनटीपीसी के शेयर लाल निशान पर खुले।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स लाल निशान पर खुले। इनमें ऑटो, एफएमसीजी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, रियल्टी, फार्मा, आईटी और मेटल शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट सपाट स्तर पर था। सेंसेक्स 17.23 अंक यानी 0.04 फीसदी की बढ़त के बाद 41,696.86 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 12.90 अंक यानी 0.10 फीसदी की गिरावट के बाद 12,349.40 के स्तर पर था।
डॉलर के मुकाबले 70.99 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 12 पैसे की गिरावट के बाद 70.99 के स्तर पर खुला। पिछले कारोबारी दिन भी डॉलर के मुकाबले रुपया 70.87 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन मामूली गिरावट पर खुला था सेंसेक्स
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली गिरावट पर खुला था। सेंसेक्स 37.14 अंक यानी 0.09 फीसदी की गिरावट के बाद 41,822.55 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 5.20 अंक यानी 0.04 फीसदी की गिरावट के बाद 12,324.35 के स्तर पर खुला था।
मंगलवार को 41,952.63 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स
मंगलवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 92.94 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के बाद 41,952.63 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 32.75 अंक यानी 0.27 फीसदी की बढ़त के बाद 12,362.30 के स्तर पर बंद हुआ था।