फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज पेट्रोल-डीजल की कीमत में नहीं हुआ कोई बदलाव, जानिए आपके शहर में कितने हैं दाम

Wed, 15 Jan 2020 09:16 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला

सार

  • बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
  • इससे पहले लगातार तीन दिनों से पेट्रोल की कीमतों में कमी आ रही थी।
  • डीजल की बात करें, तो मंगलवार को भी डीजल के दाम स्थिर थे। 
विज्ञापन
पेट्रोल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेल कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी आज पेट्रोल और डीजल के लिए ग्राहकों को मंगलवार वाली कीमत ही चुकानी होगी। इससे पहले लगातार तीन दिनों से पेट्रोल की कीमतों में कमी आ रही थी। डीजल की बात करें, तो मंगलवार को भी डीजल के दाम स्थिर थे। 

चार महानगरों में इतने हुए पेट्रोल-डीजल के दाम

दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत क्रमश: 75.70, 78.29, 81.29 और 78.65 रुपये प्रति लीटर है। वहीं डीजल की बात करें, तो दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में इसकी कीमत क्रमश: 69.06, 71.43, 72.42 और 72.98 रुपये प्रति लीटर है। 

प्रति दिन छह बजे बदलती है कीमत

बता दें कि प्रति दिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बादल इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

कीमत तय करने का ये है आधार

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।

पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का

खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 फीसदी पेट्रोल के लिए और 47.3 फीसदी डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।

डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन

डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें