फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

419 अंकों की जोरदार तेजी पर बंद हुआ सेंसेक्स, मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स में उछाल

Thu, 16 Jul 2020 03:51 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार में उछाल - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन गुरुवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 1.16 फीसदी की तेजी के साथ 419.87 अंक ऊपर 36471.68 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 1.15 फीसदी ऊपर 121.75 अंकों की बढ़त के साथ 10739.95 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज इंफोसिस, बीपीसीएल, सिप्ला, एम एंड एम, ब्रिटानिया, इंडसइंड बैंक, नेस्ले इंडडिया जेएसडब्ल्यू स्टील, चसीएल टेक और डॉक्टर रेड्डी के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टेक महिंद्रा, इंफ्राटेल, आईटीसी, जी लिमिटेड, आईओसी, कोल इंडिया, अडाणी पोर्ट्स, एनटीपीसी, ग्रासिम और यूपीएल के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, रियल्टी, प्राइवेट बैंक, पीएसयू बैंक, बैंक, एफएमसीजी, आईटी, मेटल और ऑटो शामिल हैं।
विज्ञापन


हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत हरे निशान पर हुई थी। सेंसेक्स 208.62 अंक यानी 0.58 फीसदी ऊपर 36260.43 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 0.52 फीसदी यानी 55.50 अंकों की बढ़त के साथ 10673.70 के स्तर पर खुला था।

पिछले कारोबारी दिन मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन बुधवार को दिनभर के कारोबार के बाद शेयर बाजार मामूली बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.05 फीसदी की तेजी के साथ 18.75 अंक ऊपर 36051.81 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.10 फीसदी ऊपर 10.85 अंकों की बढ़त के साथ 10618.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें