फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार दिनों की बढ़त के बाद आज मामूली गिरावट पर बंद हुआ बाजार, सेंसेक्स 37 और निफ्टी 14 अंक नीचे

Wed, 12 Aug 2020 03:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर बाजार - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच आज सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन बुधवार को शेयर बाजार गिरावट पर बंद हुआ। लगातार चार दिनों की बढ़त के बाद आज सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली गिरावट आई। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.10 फीसदी की गिरावट के साथ 37.38 अंक नीचे 38369.63 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.12 फीसदी नीचे 14.10 अंकों की गिरावट के साथ 11308.40 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


कारोबारियों के अनुसार अमेरिकी शेयर बाजार के गिरावट के साथ बंद होने के कारण अन्य एशियाई बाजारों की धारणा कमजोर हुई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा घरेलू मोर्चे पर कारखाने के उत्पादन के कमजोर आंकड़ों ने भी निवेशकों की भावनाओं को प्रभावित किया।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एचसीएल टेक, एसबीआई, टेक महिंद्रा, अडाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति और यूपीएल के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं सिप्ला, कोटक बैंक, सन फार्मा, ब्रिटानिया, डॉक्टर रेड्डी, हिंडाल्को, बीपीसीएल, विप्रो, एल एंड टी और बजाज फिन्सर्व के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आईटी, ऑटो, पीएसयू बैंक, मीडिया और बैंक हरे निशान पर बंद हुए। वहीं फार्मा, रियल्टी, एफएमसीजी, मेटल, प्राइवेट बैंक और फाइनेंस सर्विस लाल निशान पर।

लाल निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट पर हुई थी। सेंसेक्स सुबह 9.16 बजे 218.59 अंक यानी 0.57 फीसदी नीचे 38188.42 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 0.61 फीसदी यानी 69.60 अंकों की बढ़त के साथ 11252.90 के स्तर पर खुला।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 0.59 फीसदी की बढ़त के साथ 224.93 अंक ऊपर 38407.01 के स्तर पर बंद हुआ था और निफ्टी 0.46 फीसदी ऊपर 52.35 अंकों की तेजी के साथ 11322.50 के स्तर पर।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें