फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sensex Nifty Today: बाजार में फिर आई बहार, उच्च स्तर पर बंद हुआ सेंसेक्स, निफ्टी में भी जोरदार उछाल

Wed, 18 Nov 2020 03:46 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सेंसेक्स निफ्टी शेयर बाजार आज बंद - फोटो : अमर उजाला--रोहित झा
विज्ञापन

आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को विदेशी कोषों की आवक जारी रहने और दूसरे एशियाई बाजारों से सकारात्मक संकेत मिलने से बाजार को बल मिला और शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.52 फीसदी की तेजी के साथ 227.34 अंक ऊपर 44180.05 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.50 फीसदी (64.05 अंक) की बढ़त के साथ 12938.25 के स्तर पर बंद हुआ। यह बाजार का उच्चतम स्तर है। कोरोना की एक और वैक्सीन के सफल ट्रायल की खबर से भी बाजार में तेजी देखने को मिला। 

विज्ञापन


16 नवंबर 2020 को दिवाली बलिप्रतिपदा के उपलक्ष्य पर घरेलू शेयर बाजार बंद था। सूचकांक ने वर्ष 2020 में हुए पूरे नुकसान की भरपाई कर ली है। यह एक जनवरी 2020 को 41,306.02 पर बंद हुआ था। हालांकि विश्लेषकों के अनुसार, आगे बाजार में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। इसलिए निवेशकों को सावधानी बरतनी चाहिए। शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने मंगलवार को पूंजी बाजार में 4,905.35 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज टाटा मोटर्स, एम एंड एम, बजाज फिनसर्व, एल एंड टी और इडसइंड बैंक के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बीपीसीएस, हिंदुस्तान यूनिलीवर, डॉक्टर रेड्डी, टाइटन और टीसीएस के शेयर लाल निशान पर बंद हुए। 
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज एफएमसीजी, फार्मा और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें मीडिया, पीएसयू बैंक, बैंक, प्राइवेट बैंक, फाइनेंस सर्विसेज, रियल्टी, मेटल और ऑटो शामिल हैं।  

लाल निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार लाल निशान पर खुला था। सेंसेक्स 111.01 अंक (0.25 फीसदी) नीचे 43841.70 के स्तर पर खुला था और निफ्टी की शुरुआत 30.70 अंकों की गिरावट (0.24 फीसदी) के साथ 12843.50 पर हुई थी। 

पिछले कारोबारी दिन तेजी पर बाजार में आई थी तेजी
कल सेंसेक्स 0.72 फीसदी की तेजी के साथ 314.73 अंक ऊपर 43952.71 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.74 फीसदी (93.95 अंक) की बढ़त के साथ 12874.20 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें