फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बढ़त पर बंद हुए सेंसेक्स-निफ्टी, डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे मजबूत

Fri, 21 Aug 2020 03:47 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शेयर मार्केट - फोटो : ANI
विज्ञापन

मजबूत वैश्विक संकेत और निवेशकों की भावनाएं मजबूत होने से आज दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को शेयर बाजार बढ़त पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 0.56 फीसदी की बढ़त के साथ 214.33 अंक ऊपर 38434.72 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 0.53 फीसदी ऊपर 59.40 अंकों की बढ़त के साथ 11371.60 के स्तर पर बंद हुआ। 

विज्ञापन


डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे बढ़ा
घरेलू शेयर बाजार में भारी खरीदारी के चलते निवेशकों की भावनाएं मजबूत होने से शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 18 पैसे बढ़कर 74.84 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ। अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में घरेलू मुद्रा 74.84 पर बंद हुई, जो इसके पिछले बंद भाव 75.02 के मुकाबले 18 पैसे की बढ़त को दर्शाता है। दिन के कारोबार में रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.84 के ऊपरी स्तर को और 74.96 के निचले स्तर को देखा। विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि शेयर बाजारों में सकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने रुपये का समर्थन किया। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो आज एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक, हीरो मोटोकॉर्प, नेस्ले इंडिया, सन पार्मा, ग्रासिम, एसबीआई, एक्सिस बैंक, श्री सीमेंट, बजाज ऑटो, आईटीसी, यूपीएल और इंफ्राटेल  शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं बजाज फाइनेंस, बजाज फिन्सर्व, सिप्ला, विप्रो, टीसीएस, आईओसी और टाटा मोटर्स के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।
विज्ञापन


सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो मेटल, मीडिया और आईटी के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर बंद हुए। इनमें फार्मा, रियल्टी, बैंक, पीएसयू बैंक, फाइनेंस सर्विस, प्राइवेट बैंक, ऑटो और एफएमसीजी शामिल हैं।

हरे निशान पर खुला था बाजार
आज शेयर बाजार की शुरुआत बढ़त पर हुई थी। सेंसेक्स 250.13 अंक यानी 0.65 फीसदी ऊपर 38470.52 के स्तर पर खुला था और निफ्टी 0.86 फीसदी यानी 97.45 अंकों की बढ़त के साथ 11409.65 के स्तर पर।

पिछले कारोबारी दिन गिरावट पर बंद हुआ था बाजार
पिछले कारोबारी दिन शेयर बाजार भारी गिरावट पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 1.02 फीसदी की गिरावट के साथ 394.40 अंक नीचे 38220.39 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 0.84 फीसदी नीचे 96.20 अंकों की गिरावट के साथ 11312.20 के स्तर पर। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें