शेयर बाजार में मंगलवार को कमजोरी के साथ शुरुआत देखने को मिली। रुपया 10 पैसे की मजबूती के साथ खुला। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही सुस्ती के साथ खुले। निफ्टी 10,500 के पास है जबकि सेंसेक्स 34,600 के ऊपर टिका हुआ है।
सेंसेक्स 3 अंकों की गिरावट के साथ 34,613 और निफ्टी 6.5 अंक गिरकर 10,510 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.15 फीसदी गिरा है, जबकि निफ्टी के मिडकैप 100 इंडेक्स में 0.1 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स सपाट नजर आ रहा है। आईटी, एफएमसीजी, मेटल, फार्मा इंडेक्स में कमजोरी नजर आ रही है। हैवीवेट शेयरों में एसबीआई, मारुति, इंफोसिस, एचयूएल, आईटीसी में गिरावट का रुख है।
रुपये में 10 पैसे की मजबूती
रुपये की शुरुआत आज बढ़त के साथ हुई है। डॉलर के मुकाबले रुपया आज 10 पैसे मजबूती के साथ 68.02 के स्तर पर खुला है। वहीं रुपये में कल कमजोरी आई थी। डॉलर के मुकाबले रुपया कल 12 पैसे गिरकर 68.12 के स्तर पर बंद हुआ था।