फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत

Fri, 14 Jun 2019 09:37 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 22.28 अंकों की गिरावट के साथ 39719.08 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 16.60 अंकों की गिरावट के बाद 11897.40 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें तो यस बैंक, बजाज फाइनेंस, इंडियाबुल्स हाउसिंग, गेल, पावर ग्रिड, एचडीएफसी बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के स्टॉक्स हरे निशान के साथ खुले। वहीं, गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें जी एंटरटेनमेंट, आरआईएल, आईओसी, बीपीसीएल, आईटीसी, भारती एयरटेल, टाटा स्टील और भातीय स्टेट बैंक के स्टॉक्स शामिल हैं।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सभी सेक्टर्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं। इनमें मेटल, ऑटो, एफएमसीजी और फार्मा शामिल हैं।

प्री ओपन के दौरान ये था शेयर मार्केट का हाल

सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को प्री ओपन के दौरान सेंसेक्स में 57.79 अंक यानी 0.15 फीसदी की बढ़त देखी गई थी, जिसके बाद सेंसेक्स 39799.15 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी में 5.50 अंक यानी 0.05 फीसदी की बढ़त हुई थी, जिसके बाद ये 11919.50 के स्तर पर था। 

गुरुवार को लाल निशान पर खुला था बाजार

सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 130.34 अंकों की गिरावट के साथ 39626.47 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 39.70 अंकों की गिरावट के बाद 11866.50 के स्तर पर खुला था।

गुरुवार को 39741.36 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 15.45 अंकों की गिरावट के साथ 39741.36 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 7.80 अंकों की बढ़त के साथ 11914 के स्तर पर बंद हुआ था। 

69.34 के स्तर पर खुला रुपया 

शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया सपाट स्तर पर खुला। 69.51 के स्तर पर रुपये की शुरुआत हुई। वहीं इससे पहले गुरुवार को भी डॉलर के मुकाबले रुपया 69.51 के स्तर पर ही बंद हुआ था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें