दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 15.45 अंकों की गिरावट के साथ 39741.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 7.80 अंकों की बढ़त के साथ 11914 के स्तर पर बंद हुआ।
दिनभर के कारोबार के बाद गुरुवार को इंडियाबुल्स हाउसिंग, जी एंटरटेनमेंट, बीपीसीएल, ग्रासिम इंडस्ट्रीज और पावर ग्रिड के स्टॉक्स बढ़त के साथ बंद हुए। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें तो इनमें यस बैंक, इंडसइंड बैंक, इंफोसिस, आईओसी और यूपीएल के स्टॉक्स शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें तो सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन सभी सेक्टर्स में बिकवाली हुई। इनमें मेटल, ऑटो, पीएसयू बैंक और फार्मा शामिल हैं।
सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार लाल निशान के साथ खुला था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 130.34 अंकों की गिरावट के साथ 39626.47 के स्तर पर खुला था। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 39.70 अंकों की गिरावट के बाद 11866.50 के स्तर पर खुला था।
जेट एयरवेज के शेयरों की ट्रेडिंग पर पाबंदी की खबर के बाद गुरुवार जेट के शेयर में भारी गिरावट आई। 99.40 के स्तर पर खुलने के बाद जेट के शेयर में 19.55 अंक यानी 17.72 फीसदी की गिरावट आई। इसके बाद जेट के एक शेयर का दाम 90.75 के स्तर पर पहुंचा। कंपनी का बाजार पूंजीकरण 1045.10 करोड़ रुपये के स्तर पर है।
मजबूत वैश्विक रुख के बीच सटोरियों के सौदे बढ़ाने से गुरुवार को वायदा कारोबार में चांदी 0.26 फीसदी बढ़कर 36,852 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।