फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार दूसरे कारोबारी दिन मामूली बढ़त पर खुला शेयर बाजार

Tue, 10 Dec 2019 09:23 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन यानी मंगलवार को शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 27.21 अंक यानी 0.07 फीसदी की बढ़त के बाद 40,514.64 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 3.45 अंक यानी 0.03 फीसदी की बढ़त के बाद 11,940.95 के स्तर पर खुला। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो टाटा मोटर्स, जी लिमिटेड, हीरो मोटोकॉर्प, सन फार्मा, मारुति, सिप्ला, एचडीएफसी बैंक, बजाज ऑटो औक कोल इंडिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें यस बंक, इंफ्राटेल, विप्रो, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, टाटा स्टील, टीसीएस, इंफोसिसऔर गेल के शेयर शामिल हैं।

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आईटी, रियल्टी और मेटल लाल निशान पर खुले। वहीं ऑटो, फार्मा, मीडिया, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और प्राइवेट बैंक हरे निशान पर खुले। 

प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल

प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 101.38 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 40,588.81 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 13 अंक यानी 0.11 फीसदी की बढ़त के बाद 11,950.50 के स्तर पर था। 

71.96 के स्तर पर खुला रुपया

डॉलर के मुकाबले आज रुपया 71.96 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 71.05 के स्तर पर बंद हुआ था।

पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था बाजार

पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 31.25 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 40,476.40 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 7 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के बाद 11,928.50 के स्तर पर खुला था। 

सोमवार को 40,487.43 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स 

सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 42.28 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के बाद 40,487.43 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 15.45 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के बाद 11,936.95 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें