फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर के उतार-चढ़ाव के बाद बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार

Mon, 09 Dec 2019 03:43 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनभर के कारोबार के बाद सप्ताह के पहले कारोबारी दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 42.28 अंक यानी 0.10 फीसदी की बढ़त के बाद 40,487.43 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 15.45 अंक यानी 0.13 फीसदी की बढ़त के बाद 11,936.95 के स्तर पर बंद हुआ। 

ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल

दिग्गज शेयरों की बात करें, तो सोमवार को बीपीसीएल, एक्सिस बैंक, अडाणी पोर्ट्स, एचडीएफसी, मारुति, जेएसडब्ल्यू स्टील, रिलायंस, आईओसी, पावर ग्रिड और एम एंड एम के शेयर हरे निशान पर बंद हुए। वहीं टीसीएस, एचसीएल टेक, सिप्ला, जी लिमिटेड, इंडसइंड बैंक, आईटीसी, एसबीआई, टेक महिंद्रा और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर लाल निशान पर बंद हुए।  

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर

सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो बैंक, एफएमसीजी, आईटी, मीडिया, रियल्टी और पीएसयू बैंक लाल निशान पर बंद हुए। वहीं मेटल, फार्मा, ऑटो और प्राइवेट बैंक हरे निशान पर बंद हुए।

मामूली बढ़त पर खुला था बाजार

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 31.25 अंक यानी 0.08 फीसदी की बढ़त के बाद 40,476.40 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 7 अंक यानी 0.06 फीसदी की बढ़त के बाद 11,928.50 के स्तर पर खुला था। 

पिछले कारोबारी दिन लाल निशान पर बंद हुआ था बाजार

पिछले कारोबारी सेंसेक्स 334.44 अंक यानी 0.82 फीसदी की गिरावट के बाद 40,445.15 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 96.90 अंक यानी 0.81 फीसदी की गिरावट के बाद 11,921.50 के स्तर पर बंद हुआ था। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें