सप्ताह के चौथे कारोबारी दिन यानी गुरुवार को शेयर बाजार बढ़त के साथ खुला। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स 125.26 अंक यानी 0.31 फीसदी की बढ़त के बाद 40,537.83 के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 38.75 अंक यानी 0.33 फीसदी की बढ़त के बाद 11,948.90 के स्तर पर खुला।
ऐसा रहा दिग्गज शेयरों का हाल
दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इंफ्राटेल, यस बैंक, वेदांता लिमिटेड, टाटा मोटर्स, टाटा स्टील, एसबीआई, बीपीसीएल, जेएसडब्ल्यू स्टील, हीरो मोटोकॉर्प और कोल इंडिया के शेयर हरे निशान पर खुले। वहीं गिरावट वाले दिग्गज शेयरों की बात करें, तो इनमें जी लिमिटेड, ओएनजीसी, भारती एयरटेल, एचडीएफसी और इंफोसिस के शेयर शामिल हैं।
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर
सेक्टोरियल इंडेक्स पर नजर डालें, तो आज मीडिया के अतिरिक्त सभी सेक्टर्स हरे निशान पर खुले। इनमें आईटी, रियल्टी, मेटल, ऑटो, फार्मा, पीएसयू बैंक, एफएमसीजी और प्राइवेट बैंक शामिल हैं।
प्री ओपन के दौरान यह था शेयर मार्केट का हाल
प्री ओपन के दौरान सुबह 9:10 बजे शेयर मार्केट हरे निशान पर था। सेंसेक्स 148.77 अंक यानी 0.37 फीसदी की बढ़त के बाद 40,561.34 के स्तर पर था। वहीं निफ्टी 34.15 अंक यानी 0.29 फीसदी की बढ़त के बाद 11,944.30 के स्तर पर था।
70.69 के स्तर पर खुला रुपया
डॉलर के मुकाबले आज रुपया 15 पासे की बढ़त के बाद 70.69 के स्तर पर खुला। वहीं पिछले कारोबारी दिन डॉलर के मुकाबले रुपया 70.84 के स्तर पर बंद हुआ था।
पिछले कारोबारी दिन बढ़त पर खुला था बाजार
पिछले कारोबारी दिन सेंसेक्स 88.14 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के बाद 40,328.02 के स्तर पर खुला था। वहीं निफ्टी 29.50 अंक यानी 0.25 फीसदी की बढ़त के बाद 11,886.30 के स्तर पर खुला था।
बुधवार को 40,412.57 के स्तर पर बंद हुआ था सेंसेक्स
बुधवार को शेयर बाजार हरे निशान पर बंद हुआ था। सेंसेक्स 172.69 अंक यानी 0.43 फीसदी की बढ़त के बाद 40,412.57 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी 53.35 अंक यानी 0.45 फीसदी की बढ़त के बाद 11,910.15 के स्तर पर बंद हुआ था।